पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजगार सहायकों की हड़ताल से जनपद और पंचायतों में काम ठप

रोजगार सहायकों की हड़ताल से जनपद और पंचायतों में काम ठप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपद पंचायत परिसर में मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते रोजगार सहायक।

नियमितिकरण की मांग को लेकर रोजगार सहायक कर रहे हड़ताल

भास्कर संवाददाता | जीरापुर

अपने नियमितिकरण की लंबित मांग को लेकर रोजगार सहायक सचिव संघ की प्रांतव्यापी हड़ताल के तहत ब्लॉक के सभी रोजगार सहायक तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इससे जनपद पंचायत सहित ग्राम पंचायतों में काम प्रभावित रहा।

सहायक सचिव जनपद पंचायत परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सहायक सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामबाबू दांगी ने बताया कि जिला कैडर व नियमितिकरण की मांग को लेकर प्रदेश भर के सहायक सचिव हड़ताल पर हैं। जब तक सरकार द्वारा उनकी मांगों का निराकरण नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

जनपद पंचायत परिसर में पिछले दो दिनों से कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर शासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। धरना स्थल पर दिनेश तमबोलिया, भालचंद्र गुर्जर, सुरेन्द्र सिंह, भगवानसिंह, ईश्वर मीणा, कैलाश भावसार, दिनेश राठौर, मेहरबान सिंह, प्रेमसिंह गुर्जर, हरीश दांगी, रईस खान, सीताराम सिसोदिया, रामबाबू चंद रावत आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...