जीरापुर | काशीखेड़ी गांव में राधाकृष्ण भगवान की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्रीमद् भागवत सप्ताह मनाया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन पं. श्याम मनोहर ने कहा कि मानव जीवन बड़ा ही दुर्लभ है। इस जीवन का सदुपयोग करते हुए परमात्मा का सुमिरन कर पुण्य अर्जित करें। कलयुग में नाम जपने का बड़ा महत्व है। राम के नाम का जप करने मात्र से सारी विपत्ति दूर होंगी। राजा युधिष्ठिर ने जब दर्पण में एक बाल सफेद देखा, तो उन्होंने राजकाज छोड़ दिया। परीक्षित को राजकाज संभला कर वन में चले गए। कलयुग में तो पूरे बाल सफेद हो जाएं तो भगवान का नाम नहीं जपते। परीक्षित के राज्य में गाय और शेर एक साथ पानी पीते थे। उनके राज में प्रजा निडर थी, कोई दरवाजे नहीं थे। धर्म के चार पैर सत्य, तप, दान, दया के बल पर ही कलयुग आते आते दान बचा। पृथ्वी केवल दान के बल पर टिकी है। धर्म सुरक्षित रहेगा, तो यह पृथ्वी रहेगी।
उन्होंने बताया कि जब राजा परीक्षित ने पहली बार कलयुग देखा, तो उसे जाने को कहा, लेकिन जब कलयुग ने विनती कर अपने रहने की जगह मांगी तो राजा ने उसे झल, कपट, जुआ, शराब, पराई स्त्री, सोने में वास करने का आदेश दिया। जो आज भी कायम है।
भागवत कथा के दौरान भागवत जी की आरती करते श्रद्धालु।
खुजनेर | हुपक्वडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 16 से 19 तक आगरा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खुजनेर नगर की स्पोटर्स कराते क्लब के खिलाड़ी अमित जोशी, गिरिराज जोशी हुपक्वडो टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनकी इस उपलब्धि पर इनके कोच कपिल खरे व स्पोटर्स कराते क्लब के सभी खिलाड़ियों व परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।