पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चौक नालियों की अतिक्रमण तोड़कर की सफाई

चौक नालियों की अतिक्रमण तोड़कर की सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| छापीहेड़ा

पचोर-सोयत स्टेट हाईवे बनने के बाद नगर परिषद की अनदेखी के चलते दोनों साइडों में दुकानदार व मकान मालिकों द्वारा चक्का-पक्का अतिक्रमण शुरू कर दिया था। जिससे हाईवे रोड की चौड़ाई कम होने और दुकानों के सामने वाहन खड़े होने से जाम लगता रहता है। वहीं अतिक्रमण के कारण नालियों की सफाई नहीं हो पाती है। जिससे नालियां चौक होने से जमा पानी सड़कर बदबू मारता है। इससे लोग परेशान होते हैं। इस समस्या को देखते हुए नगर परिषद ने नगर में मुनादी कराई गई थी। इसमें अतिक्रमणकारियों को अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन समय सीमा में अवैध कब्जा नहीं हटाए जाने पर नगर परिषद के अमले ने जेसीबी के साथ अतिक्रमण हटाने मुहिम शुरू कर दी।

बुधवार से शुरू की गई मुहिम तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। बुधवार व गुरुवार को अमले ने बस स्टैंड मोदी पान दुकान से रामपुरिया नाले तक जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया। इसके साथ ही नालियां की सफाई की गई। गुरुवार सुबह 11 बजे नप के अमला ने पुलिस और जेसीबी मशीन के साथ अतिक्रमण हटाया। इस दौरान सफाई कर्मचारी अतिक्रमण हटने के साथ नालियां की सफाई कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार जगदीश प्रजापति, अशोक कुमार दीक्षित, राम नागर सहित अन्य नप कर्मचारी मौजूद रहे। लेकिन नप के प्रभारी सीएमओ सुधीर गुप्ता इस दौरान नदारद दिखाई दे रहे हैं। जिससे कहीं पर किसी प्रकार का विवाद होने की दशा में नप कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

नायब तहसीलदार श्री प्रजापति व राम नागर ने बताया कि कई दिनों से लोगों ने दोनों साइडों की नालियां सफाई नहीं हुई थी। कई जगह अतिक्रमण से नालियां चौक हो रही थीं। बारिश का समय नजदीक आने से शहर की नालियों की सफाई की जा रही है। जिससे बारिश में परेशानी न हो। इसके चलते बस स्टैंड से जीरापुर रोड रामपुरिया नाले तक नालियों के ऊपर हो रहा पक्के निर्माण को अतिक्रमण मशीन से हटाया गया।

खबरें और भी हैं...