पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धरना स्थल पर जाकर अजाक्स के पदाधिकारियों ने रोजगार सहायकों की मांगों का किया समर्थन

धरना स्थल पर जाकर अजाक्स के पदाधिकारियों ने रोजगार सहायकों की मांगों का किया समर्थन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरना स्थल पर जाकर अजाक्स के पदाधिकारियों ने रोजगार सहायकों की मांगों का किया समर्थन

भास्कर संवाददाता | जीरापुर

नियमितिकरण को लेकर मप्र रोजगार सहायक संघ के आव्हान पर रोजगार सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। रोजगार सहायक जनपद पंचायत परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।

गुरुवार को कर्मचारियों की मांगों का नैतिक समर्थन मप्र अजाक्स संघ ने समर्थन किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष जगदीश वर्मा ने कहा कि ग्राम रोजगार सहायक अपनी तन्मयता से शासन की महती योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनके अथक प्रयासों से प्रदेश मुख्यधारा में जुड़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री से अजाक्स संघ के माध्यम से रोजगार सहायकों की जायज मांगों को पूरा करने की मांग की है।

इस मौके पर अजाक्स के संभागीय सचिव दिनेश कुमार जोन वाल, संभागीय संयुक्त सचिव संभाग भोपाल अनार सिंह वर्मा, तहसील अध्यक्ष फूलसिंह वर्मा जीरापुर, कार्यवाहक अध्यक्ष जगदीश मालवीय, रोजगार सहायक रमेश वर्मा, दिनेश वर्मा, सीताराम संजोदिया, रामबाबू वर्मा, रामप्रसाद वर्मा, रोजगार सहायक संघ तहसील अध्यक्ष रामबाबू दांगी सहित बड़ी संख ्या में रोजगार सहायक मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...