राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह के नगर आगमन पर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। श्री सिंह सोयत के पास पीपल्या बालाजी मंदिर पर राज्यसभा सांसद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सांसद निधि से 7 लाख 50 हजार रुपए से निर्मित सामुदायिक भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होने गए थे। इसी मौके पर खिलचीपुर नाका पर लक्ष्मीनारायण मंडलोई एडवोकेट के नेतृत्व में श्री सिंह का साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद जनपद अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र पुरोहित के नेतृत्व में ढोल-धमाके व आतिशबाजी के साथ स्वागत हुआ। स्वागत के बाद जनपद परिसर में रोजगार सहायकों द्वारा नियमितिकरण की मांग को लेकर किए जा रहे धरना प्रदर्शन स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि सहायक सचिव शासन की प्रमुख कड़ी हैं, उनकी जायज मांगों को तत्काल शासन माने। वैसे भी गांव में रोजगार सहायक योजनाओं के क्रियान्वयन की महती भूमिका अदा करता है। प्रदेशभर के सहायक सचिवों की मांग पूरी होना चाहिए। इसके बाद विश्राम गृह में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामगोपाल गुप्ता परोलिया, अल्प संख्यक नेता मांगीलाल शाह, जिलाध्यक्ष रामचन्द्र दांगी, पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी, रामप्रसाद दांगी, राजेन्द्रसिंह आमलाबे, मनोज गुप्ता, रियाज अहमद सिद्दीकी, बीएल गुर्जर आदि मौजूद रहे।