पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुकेश बैरागी श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष, नरेन्द्र शर्मा ब्लॉक महासचिव मनोनीत

मुकेश बैरागी श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष, नरेन्द्र शर्मा ब्लॉक महासचिव मनोनीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरापुर | नगर के बीएस हाउस में मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की ब्लाक इकाई की बैठक संघ के प्रांतीय सचिव सत्यनारायण वैष्णव, प्रांतीय सदस्यता अभियान समिति के महासचिव घनश्याम शर्मा की मौजूदगी में आयोजित की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कमल चौरसिया, पूर्व संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेश भंडारी, जिला महासचिव नागेश जोशी प मनीष राठौर मौजूद रहे। बैठक में सर्व सम्मति से मुकेश बैरागी कोड़क्या को ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके बाद बैरागी ने सभी की सहमति से नरेन्द्र शर्मा को ब्लाॅक महासचिव के पद पर मनोनीत किया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का मौजूद साथियों ने पुष्प माल से स्वागत किया। बैठक में प्रदेश व जिले से आए पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त कर नए सदस्यों को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर मोहनलाल मैरोठा, बीएस मंडलोई, नागेश जोशी, अजय साहू, कान्हा बना, भेरूसिंह मंडलोई, प्रदीप बंसल, पवन राठौर, सौरभ शर्मा, ओम जायसवाल, कैलाश खिंची, बहादुर सिंह, मोहन मेरोठा, कुलदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...