भास्कर न्यूज| श्री महावीरजी
दैनिक भास्कर के सामाजिक सरोकार के परिंदा अभियान में श्री महावीर जी नवयुवक मंडल के ग्रामीण आगे आये है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने 1 दर्जन से अधिक स्थानों पर पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए परिंदा लगाएं और उनमें नियमित रूप से पानी भरने का देवनारायण भगवान के आगे संकल्प लिया।
परिंदा अभियान में शामिल श्री महावीरजी युवा संगठन के पदाधिकारी श्याम सिंह गुर्जर, देशराज सिंह आदि ने बताया कि बेजुबान पक्षियों को दाना पानी उपलब्ध कराने से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है और ऐसे कार्यों में लोगों को आगे आना चाहिए ताकि गर्मी के इस मौसम में पक्षियों को पानी उपलब्ध हो सके। वह दैनिक भास्कर द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकार के तहत जो कार्यक्रम किए जाते हैं वह सराहनीय है और ऐसे कार्यक्रमों में लोगों की भागीदारी जरूरी है। अभियान के दौरान देवनारायण मंदिर, थाना परिसर, तहसील परिसर, कोर्ट परिसर, राजकीय स्कूल, पुराना बालाजी मंदिर, बनखंडी बालाजी मंदिर, चरण छतरी आदि स्थानों पर दो सो परिंडे लगाए गए। इस अवसर पर श्री महावीर जी युवा संगठन के दर्जनभर पदाधिकारी शामिल रहे।
जीरोता कबे में
भी परिंडे लगाए
जीरोता| कस्बे में शुक्रवार को दैनिक भास्कर के सामाजिक सरोकार के परिंडा अभियान कार्यक्रम में सार्वजनिक निजी स्थानों के पेड़ों पर पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए परिंडे बांधकर अभियान की शुरुआत की गई। नव युवक मंडल के दिलखुश मीना, सेर सिंह मीना, हेमराज मीना व राकेश मीना ने गांव में अलग-अलग स्थानों पर परिंडे लगाए।