पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से छप्पर ने पकड़ी आग, पांच परिवारों के घर राख

बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से छप्पर ने पकड़ी आग, पांच परिवारों के घर राख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत हाडौती में गुर्जरों की झोपड़ी में पांच छप्परपोश घरों में आग से लाखों का घरेलू सामान राख हो गया।

पीड़ित कल्याण गुर्जर,ज्योरा गुर्जर,भरतू गुर्जर,रामलाल गुर्जर व बदरी ने बताया कि बुधवार सुबह 11.30 बजे बिजली की लाइन से अचानक चिंगारी निकली। इससे बदरी के छप्परपोश में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की,लेकिन हवा चलने की कारण आग पर काबू नहीं पा सके और पास के चार छप्परपोश घरों को आग ने चपेट में ले लिया।

कल्याण गुर्जर के छप्पर में आग लगने से पांच बोरी गेहूं,चारा व ओढ़ने बिछाने के कपड़े सहित अन्य सामान जल गया। बदरी गुर्जर की 15 बोरी गेहूं घरेलू सामान और पचास हस्ती पाइप, ज्योरा गुर्जर, भर्तू गुर्जर व रामलाल गुर्जर के भी घरेलू राख हो गया। सरपंच मुनीराज मीना पीड़ितों को आर्थिक सहायता की मांग की है।

जीरोता. हाडौती में बुधवार को आग से राख हुए कच्चे घर।

वामनपुरा में थड़ी जली, दुकान का सामान राख

करसाई. गांव वामनपुरा में देर शाम लकड़ी की थड़ी (दुकान) में आग लग गई। जिससे बीड़ी- सिगरेट व अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित पप्पू लाल कोली ने बताया कि वह शाम को दुकान बंद कर घर चला गया। इस दौरान दुकान में आग लग गई। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे दुकान में आग लगने की सूचना देने के साथ आग को बुझाने का प्रयास किया,लेकिन काबू नहीं पा सके।

सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल

हिंडौन ग्रामीण|
अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. डीसी कोली ने बताया कि खातीपुरा का भारमल, मांची का अमर सिंह, कटकड़ का सीताराम व धंधावली का भगवती प्रसाद वाहन दुर्घटनाओं में घायल हो गए।

खबरें और भी हैं...