पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भूमिपूजन कर आवास निर्माण शुरू करवाया

भूमिपूजन कर आवास निर्माण शुरू करवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलीराजपुर | जिले मे प्रधानमंत्री आवास पखवाड़ा अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान एवं सीईओ एमएल त्यागी ने ग्राम बोरी में प्रधानमंत्री आवास का शुभारंभ भूमि पूजन कर करवाया। उन्होंने बोरी में आयोजित जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर में भी भाग लिया। जिसमें चौहान ने कहा कि लोक कल्याण शिविर में ग्रामीणों को आगे आकर लाभ लेना चाहिए। शिविर में केंद्र व मप्र शासन की योजनाओं का हर गरीब तबके के लोगों को लाभ दिया जाता है। सीईओ त्यागी ने कहा कि शासन की अनेकों योजना है हम शिविर लगाकर लाभान्वित करते हैं। शिविर में विधायक शांतिलाल बिलवाल, विक्रांत भूरिया, कमरु अजनार, एसडीएम जोबट, जनपद सीईओ ने गैस सिलेंडर वितरित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

बोरी में भूमिपूजन करते जिप अध्यक्ष चौहान व अन्य।

खबरें और भी हैं...