जोबट | तहसील स्तरीय जनजातीय अधिकारी-कर्मचारी संघ की ब्लाॅक स्तरीय बैठक सामुदायिक भवन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिला अध्यक्ष प्रताप डावर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संघ की समस्या का निदान उच्च स्तर पर किस तरह हो सकता है विषय पर चर्चा की गई। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष करम रावत, हेमराज तोमर, अमनसिंह चौहान, गुमान गाड़रिया, रेमसिंह चौहान, अंतरसिंह चौहान सत्या, मुकामसिंह रावत, जामसिंह डावर, छतरसिंह सस्तिया सहित कर्मचारी, अधिकारी उपस्थित थे। आभार राजूसिंह राठी ने माना।