पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनसंवाद में ग्रामीणों ने बिजली, पानी और सफाई की बात रखी

जनसंवाद में ग्रामीणों ने बिजली, पानी और सफाई की बात रखी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनसंवाद में ग्रामीणों ने बिजली, पानी और सफाई की बात रखी

सुसारी | कुक्षी एसडीएम आरएस बालोदिया ने गुरुवार शाम पंचायत भवन प्रांगण में ग्रामीणों से जनसंवाद किया। एसडीओपी प्रियंका डूडवे, तहसीलदार पूर्णिमा सिंगी, एसडीओ कृषि एमआर सावले, एसआय केडी तिवारी साथ थे। किसानों ने डाॅलर चना का भाव कम मिलना, कृषि उपज को भावांतर के बजाय सीधा भाव देना, कृषि यंत्र अनुदान सीधे किसानों के खातों में आना, फसलों के भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाने की मांग की। साथ ही गांव में सफाई नहीं होने की समस्या, लोक सेवा केंद्र खोलने की मांग, खेरखोदरा नलकूप स्थित बिजली की लाइन 24 घंटे चलाने की मांग रखी। जोबट सिंचाई परियोजना डेम से पानी छोड़ने, वर्षा मापी यंत्र लगाने, गांव में स्थित पुरानी पानी की टंकी की सफाई कराने की मांग की। अधिकारियों ने सभी की बातें सुनकर उनका उचित निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। एसडीओ कृषि सावले ने बताया खेती की मिट्टी जांच प्रयोगशाला कुक्षी में शुरू हो गई है। मिट्टी का नमूना लाने की विधि व तरीका भी किसानों को बताया।

खबरें और भी हैं...