पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आम्बुआ तिराहा बना खतरे का सबब, रोड़ पर खड़े रहते हैं वाहन

आम्बुआ तिराहा बना खतरे का सबब, रोड़ पर खड़े रहते हैं वाहन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आम्बुआ में इस तिराहे पर वाहनों के खडे रहने से बना रहता है दुर्घटना का अंदेशा।

भास्कर संवाददाता | आम्बुआ

गांव में आलीराजपुर-जोबट-आम्बुआ की ओर जाने वाला तिराहे पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। जिसका प्रमुख कारण वहां पर रोड किनारे टर्निंग पॉइंट पर रेत भरने जाने और आने वाले वाहन खड़े कर दिया जाता है।

ये पूरी तरह टर्न वाला स्थान होने से सामने से आ रहा वाहन गुजरने वाले वाहन चालकों को नहीं दिखाई देता है और तो और उसी मोड़ पर ट्रक, ट्रैक्टर आदि वाहन भी खड़े कर दिए जाते हैं। जो दुर्घटनाओं को न्यौता देते हैं। गौरतलब है कि मोड या सड़क पर गति अवरोधक नहीं होने एवं अच्छी सड़क होने से तेज गति से वाहन गुजरते हैं। साथ ही इस स्थान पर पंचर सुधारने के लिए ट्रक व अन्य वाहन भी चालक खड़े कर देते हैं। जिसकी पूर्व में भी कई बार लिखित शिकायत की जा चुकी है लेकिन ना ही वहां से ट्रक हटे और ना ही गति अवरोधक बने। ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत, पुलिस थाना व लोनिवि से गति अवरोधक बनाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन आज तक प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। वर्तमान में आदिवासी समाज में शादी ब्याह का माहौल चल रहा है जिसके चलते रात दिन वाहनों की आवाजाही लगी रहती है और ताड़ी का सीजन भी है जिसका सेवन करने वाले चालक भी तेज गति से चलते हैं। यदि समय रहते यहां खड़े रहने वाले वाहनों को नहीं हटाया गया और गति अवरोधक नहीं बनाए गए तो किसी दिन बड़ा हो सकता है।

खबरें और भी हैं...