पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जय भीम उद्घोष के साथ निकली रैली

जय भीम उद्घोष के साथ निकली रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोबट में जय भीम के उद्गघोष के साथ रैली निकालते जयस कार्यकर्ता।

जोबट | आंबेडकर जयंती पर जयस संगठन द्वारा नेहरू बघेल के नेतृत्व में पुलिस ग्राउंड से नगर में रैली निकाली गई। जिसमें आदिवासी संगठन के युवक-युवती जय भीम के उदघोष के साथ चल रहे थे। रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई मंडी परिसर में पहुंची और सभा मे परिवर्तित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ शंकरसिह गुथरिया, भुरसिंह निंगवाल व नेरु बघेल ने बाबा साहब अांबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बघेल ने अांबेडकर के दलितों के विकास के लिए दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलकर समाज को समृद्ध बनाने की बात कही।

पुलिस व जिला प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
एससी एसटी एक्ट के संबंध में 2 अप्रैल को नगर बंद रहा था। फिर 10 अप्रैल को व्यापारियों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद रखी थी। जिला व पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए 14 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। शहर के विभिन्न चौराहों सहित करीब एक दर्जन स्थानों पुलिस पाइंट बनाए गए थे।

दोपहर में एसपी विपुल श्रीवास्तव और कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा भी शहर की स्थिति का जायजा लेने लिए निकले। वहीं दिनभर एसडीएम, एसडीओपी, आरआई, टीआई सहित अन्य पुलिस अधिकारी पेट्रोलिंग करने के साथ ही शहर की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी।

प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की

सभा समाप्त होने के बाद जयस पदाधिकारी व समाजजन डीजे की धुन पर बाबा साहब के प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा साहब काे पुष्पांजलि अर्पित की।

खबरें और भी हैं...