अर्शिया का विधायक डावर ने सपत्नीक किया सम्मान, दिया 5 हजार का पुरस्कार
अर्शिया का सम्मान करते विधायक डावर व नप अध्यक्ष श्रीमती डावर
भास्कर संवाददाता | चंद्रशेखर आजाद नगर
12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में टाॅप-10 लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराकर अपने माता-पिता नगर, विद्यालय और जिले का नाम रोशन करने वाली नगर की बेटी अर्शिया सम्मानित होकर भोपाल से लौटी। इस मौके पर जोबट विधायक माधौसिंह डावर व उनकी प|ी नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर ने फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
विधायक डावर ने अर्शिया की आगे की पढ़ाई के लिए आवश्यक नोट्स व किताबें खरीदने के लिए पांच हजार रुपए प्रदान किए। उन्होंने उसे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमेशा दृढसंकल्पित रहने को कहा। अर्शिया को हर संभव मदद करने के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के घर-घर जाकर आशीर्वाद लिया
भोपाल से सम्मान समारोह से लौटकर अर्शिया ने अपने उत्कृष्ट विद्यालय में मार्गदर्शक की भूमिका निभाने वाले संस्था प्राचार्य व सहायक आयुक्त सतीशसिंह, प्रभारी प्राचार्य पंचमसिंह चौहान सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के घर-घर जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके इस तरह सभी से घर-घर आशीर्वाद प्राप्त करने को लेकर सभी में चर्चा रही कि आधुनिकता के परिवेश में संस्कार अभी भी जीवित है। सभी ने अर्शिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।