- Hindi News
- National
- आवास पखवाड़ा : जिपं अध्यक्ष व सीईओ ने अधूरे निर्माण समय पर करने के निर्देश दिए
आवास पखवाड़ा : जिपं अध्यक्ष व सीईओ ने अधूरे निर्माण समय पर करने के निर्देश दिए
भास्कर संवाददाता | आलीराजपुर
जनपद पंचायत जोबट के ग्राम उमरी में आवास पखवाड़े के तहत मॉर्निंग फॉलोअप पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चौहान एवं सीईओ एमएल त्यागी पहुंचे। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गांव में मॉर्निंग फॉलोअप करते हुए ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं के संबंध में चर्चा की। ग्राम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकान निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करने एवं अधूरे निर्माण छोड़ने वाले हितग्राहियों से चर्चा कर उन्हें निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम अखिल राठौर ने तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश हितग्राहियों को दिए। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ दीपा कोटस्थाने एवं अन्य जनपद स्तरीय कर्मचारी उपस्थित थे।
समय सीमा में काम करने का निर्देश देते जिप अध्यक्ष व सीईओ।