पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महोत्सव के आखिरी दिन निकाली शोभायात्रा

महोत्सव के आखिरी दिन निकाली शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोबट में परशुराम जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा।

भास्कर संवाददाता | जोबट

ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए। बुधवार को शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समाज की महिलाओं ने नगर के मध्य श्रीकृष्ण मंदिर में भजनों का कार्यक्रम किया। ब्राह्मण समाज की महिला शाखा अध्यक्ष सुमित्रा बर्वे बताया कि भजनों में समाज की महिलाओं ने प्रस्तुति दी।

ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. रघुनंदन शर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव के पहले दिन रात में नगर के विभिन्न भजन मंडलों ने प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक प्रस्तुतियों का दौर चला। दूसरे दिन शंकर मंदिर प्रांगण से वाहन रैली रात में देवालय मार्ग, शिव मार्ग, लक्ष्मी गंज, विनोबा मार्ग, सुभाष मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग, श्रीराम शर्मा आचार्य मार्ग, जवाहर मार्ग, रामकृष्ण काॅलोनी, तिलक मार्ग होते हुए निकाली गई जिसका समापन शंकर मंदिर प्रांगण में हुआ। यहां पं. जीवेंद्र शर्मा, पं भवानीशंकर शर्मा ने विचार व्यक्त किए। रैली में बड़ी संख्या में विप्र बंधु भगवान परशुराम के जयकारे लगाते चल रहे थे। तीसरे दिन परशुराम जन्मोत्सव कथा, पूजन व आरती पं. हरिओम शर्मा व पं. दिनेश चौबे के सान्निध्य में हुई। पश्चात भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में सुधीर बर्वे, कमल शर्मा, आशुतोष शर्मा, वैभव दुबे, मुकेश चौबे, मधुकर शर्मा, शुभम ओझा, रुपम शर्मा, भव्य शर्मा आदि का योगदान रहा।



खबरें और भी हैं...