पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए प्रशिक्षण हुआ

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए प्रशिक्षण हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए जोबट में पर्यवेक्षकों प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक।

तीन परीक्षा केंद्रों पर 1543 परीक्षार्थी 21 अप्रैल को दे सकेंगे परीक्षा

भास्कर संवाददाता | जोबट

जनजाति कार्य विभाग के सामुदायिक भवन में 21 अप्रैल को होने वाली नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में नवोदय विद्यालय प्राचार्य बीडी रामटेके ने कहा कि परीक्षा के महत्व को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा बोर्ड ने कई नवाचार किए हैं। जिसके अनुसार सभी पर्यवेक्षकों को सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की अनिवार्यता रहेगी। यह घोषणा पत्र देना होगा कि उनके पुत्र-पुत्री या संबंधित परीक्षा में शामिल नहीं हैं। परीक्षार्थी किसी भी प्रकार की अनावश्यक सामग्री परीक्षा कक्ष में नही ले जा सकेंगे। परीक्षार्थी के हस्ताक्षर व फोटो प्रमाणित करना होंगे। परीक्षार्थियों को निर्धारित समयानुसार प्रवेश व निर्धारित समयानुसार ही कक्ष छोड़कर जाने की अनुमति होगी।

जोबट विकासखंड में बालक उत्कृष्ट उमावि में 550, कन्या उमावि में 500 और शासकीय माॅडल उमावि में 493 परीक्षार्थी परीक्षा दे सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान परीक्षा केंद्राध्यक्ष प्रीतम पाॅल, प्रभु पंवार, आजाद खान पठान, केके जोशी, इदरीश खान, जयप्रकाश शर्मा, ओवरसिंह डावर, आमीन खान, प्रमोद डावर, राजकुमार साल्वी, मुक्ति अग्रवाल, वर्षा राठौर, सज्जनसिंह राठड़िया सहित तीनों केंद्र के पर्यवेक्षक व कर्मचारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...