थापली : चक्की पर आटा लेने गए 9 साल के बालक को सांप ने काटा, मौत
थापली : चक्की पर आटा लेने गए 9 साल के बालक को सांप ने काटा, मौत
आलीराजपुर | गांव थापली के मुड़ी फलिया में चक्की पर आटा लेने गए एक बालक की सांप के काटने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रितेश पिता राधू (9) आटा चक्की पर आटा लेने गया था। इसी दौरान रास्ते में उसे सांप ने काट लिया। जिसे परिजन इलाज के लिए बोरी अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में रितेश ने दम तोड़ दिया। जोबट पुलिस ने मर्ग कायम किया।
कालीखेतार : खेत में बकरियां घुसने पर मारपीट
आलीराजपुर | गांव कालीखेतार में खेत में बकरियां घुसने की बात को लेकर आरोपियों सुनिल, अनिल और छितू ने फरियादी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जोबट पुलिस ने अपराध कायम किया।