पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वे कर 150 जरुरतमंदों को कपड़े का करवाया वितरण

सर्वे कर 150 जरुरतमंदों को कपड़े का करवाया वितरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वे कर 150 जरुरतमंदों को कपड़े का करवाया वितरण

जोबट | गांव हरदासपुर के चौकीदार फलिया निवासी आैर गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता मुकामसिंह कनेश ने गांव में सर्वे किया कि गांव में किन बच्चों और बुजुर्गों को कपड़ों की आवश्यकता है। पश्चात उन्होंने गायत्री शक्तिपीठ जोबट को सूचना दी। गायत्री परिवार के कार्यकर्ता अपने द्वारा एकत्रित कपड़े लेकर चौकीदार फलिया हरदासपुर पहुंचे और लगभग 150 पुरुष, महिला और बालक-बालिकाओं को पेंट, शर्ट, साड़ी, नेकर, फ्राक, दुपट्टे, कंबल आदि का वितरण किया। गौरतलब है कि गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा गत वर्ष भी गांव कंदा में कपड़े बांटे गए थे।

खबरें और भी हैं...