- Hindi News
- National
- भावांतर योजना में किसानों को राशि का भुगतान नहीं होने पर कलेक्टर ने मंडी सचिव की वेतनवृद्धि रोकी
भावांतर योजना में किसानों को राशि का भुगतान नहीं होने पर कलेक्टर ने मंडी सचिव की वेतनवृद्धि रोकी
भास्कर संवाददाता | आलीराजपुर
भावांतर भुगतान योजना के तहत जोबट और आलीराजपुर कृषि उपज मंडी के माध्यम से किसानों को जारी हुई राशि किसानों के खाते में समय पर नहीं पहुंचने पर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने मंडी सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करने, एक-एक रोकने और संबंधित किसानों को भुगतान होने वाली राशि मंडी सचिवों के वेतन से देने के निर्देश दिए। वहीं उदयगढ़ बीईओ कार्यालय में पदस्थ लेखापाल की शिकायतों की जांच के लिए जोबट एसडीएम अखिल राठौर को तीन दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अवैध खनिज परिवहन करते पकड़े राजसात वाहनों की नीलामी 30 मई तक की जाए।
विद्यार्थियों और शिक्षकों का होगा सम्मान
इसके अलावा हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल के उत्साहजनक परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित करने, सभी हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल में नया सत्र प्रारंभ होने के पूर्व विद्युत और पेयजल की समुचित व्यवस्था, 30 जून तक सौभाग्य योजना का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और प्रगति की समीक्षा भी की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एमएल त्यागी, डीएफओ गोपाल कछावा, एडीएम एससी वर्मा, संयुक्त कलेक्टर शैलेंद्रसिंह सोलंकी, एसडीएम केसी ठाकुर, अखिल राठौर, राजेश मेहता, एसएस मुजाल्दा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।