शनि जयंती सुबह अभिषेक, शाम को छप्पनभोग लगाया व सुंदरकांड हुआ
जोबट | शनि जयंती पर मंगलवार सुबह शनि देव मंदिर में 8 बजे पंडित भवानी शंकर शर्मा एवं कैलाश शर्मा ने वेद मंत्रों के साथ शनिदेव पर तेल अभिषेक किया। पश्चात शनिदेव का शृंगार एवं हवन कर आरती की गई। शाम 7:30 बजे छप्पन भोग की प्रसादी एवं आरती और 8 बजे विभिन्न मंडलों ने सुंदरकांड किया। तेल अभिषेक महेश राठौड़, राजेंद्र टवली, जयंतीलाल राठौड़़, कपिल राठौड़ एवं गजेंद्र राठौड ने किया। मंदिर को फूलों से सजाया गया।
आलीराजपुर | खंडवा-वडोदरा राजमार्ग के समीप स्थित शनि मंदिर में मंगलवार को भगवान का तेल अभिषेक, पूजन व आरती की गई। दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम को आरती कर प्रसादी वितरण किया गया।
शनि जयंती पर जोबट में शनि भगवान का किया गया श्रृंगार