पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पार्षदों को वार्ड में सक्रिय रहकर समस्या हल करना चाहिए : डांगी

पार्षदों को वार्ड में सक्रिय रहकर समस्या हल करना चाहिए : डांगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | आलीराजपुर

जिले के नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण मंगलवार को आजाद भवन में आयोजित किया गया। जिसमें जिलें के निकाय जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। राष्ट्रीय अभिशासन एवं प्रबंध संस्थान भोपाल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर अमरसिंह डांगी ने प्रशिक्षण दिया। संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन इंदौर अभय राजनगांवकर मौजुद थे।

आलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल, चंद्रशेखर आजाद नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर, राजनगांवकर व डांगी ने शुभारंभ किया। सीएमओ मिलन पटेल ने कार्यक्रम की रुप रेखा बताई। राजनगांवकर ने कहा कि यह प्रशिक्षण नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए महत्वपूर्ण है उन्हें इसका समुचित लाभ लेना चाहिए। मास्टर ट्रेनर डांगी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को जनप्रतिनिधियों के लिए मार्गदर्शक व समाधान कारक बताया। सेना पटेल ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में दस्तावेजों व रिकाॅर्ड के संधारण, रख रखाव व कर्मचारियों के कार्यों के बारे में भी जानकारी देना चाहिए। निर्मला डावर ने कहा कि इस प्रशिक्षण से छोटी जगह से आए हुए जनप्रतिनिधियों को मुख्यधारा में कार्य करने की समझाइश मिलेगी जो उनके लिए लाभकारी होगी।

नपा उपाध्यक्ष संतोष परवाल ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण समय-समय पर आयोजित करना चाहिए। जिनके बहुउद्देशीय लाभ होते हैं। कार्यक्रम में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान करते हुए डांगी ने कहा कि पार्षदों को अपने वार्ड में सक्रिय रहना चाहिए एवं वार्ड की जनसमस्याओं पर नजर होना चाहिए एवं समाधान के लिए भरपूर प्रयास करना चाहिए। यही वास्तविक जनसेवा है।

संचालन सुधीर जैन ने और आभार रामस्वरूप साहू ने माना। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद नगर सीएमओ मुबारिक खान, उपयंत्री पप्पू बारिया, सुरेशचंद्र देवड़ा, आशा ठाकुर, जयश्री वर्मा, आशुतोष दुबे, अरविंद यादव, अभिषेक वर्मा सहित आलीराजपुर, जोबट व चन्द्रशेखर आजाद नगर के नवनिर्वाचित पार्षद मौजूद थे।

आयोजन

निकाय के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित

नगरीय निकाय के प्रशिक्षण में शामिल नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधि।

खबरें और भी हैं...