पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ढाबे के पास से बाइक चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलीराजपुर | गांव कुक्षी में एक ढाबे के पास से नाहरु पिता हरमल की बाइक (जीजे 10 एजी 6024) को अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस ने अपराध कायम किया।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल

आलीराजपुर | गांव जामनी में शिव मंदिर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार केरमसिंह पिता किशन अपने जीजा रेमसिंह के साथ ढोल्या जा रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक दिनेश पिता शेरसिंह ने तेज गति से ट्रक चलाकर बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों घायल हो गए। जोबट पुलिस ने अपराध कायम किया।

15 वर्षीय नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले गया

आलीराजपुर | गांव उंडारी से आरोपी लक्ष्मण पिता हरिसंह निवासी उंडारी एक 15 वर्षीय नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी जोबट में कपड़े सिलवाने गई थी जो घर नहीं पहुंची। परिजन ने करने के बाद जोबट पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

चरित्र शंका में की थी प|ी की हत्या, पति के खिलाफ अपराध कायम

आलीराजपुर | जाेबट के खट्टाली रोड निवासी एक महिला की 9 अप्रैल को हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार मृतिका संगीताबाई (32) पर उसका पति मुकेश चरित्र शंका कर आए दिन मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी उसने विवाद कर मारपीट की थी। पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने का खुलासा डॉक्टर द्वारा किया गया।

50 हजार रुपए की शराब जब्त

आलीराजपुर | बोरी पुलिस ने आरोपी हरम पिता पीडू निवासी छोटी जामली थाना उदयगढ़ को अवैध शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार जीप में आरोपी 50 हजार रुपए कीमत की 50 पेटी बीयर का परिवहन कर रहा था।

कुएं में डूबने से बालक की मौत

आलीराजपुर | गांव छोटा उंडवा निवासी तीन वर्षीय बालक नीलेश पिता लालू चौहान की कुएं में डूबने से मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम किया।

खबरें और भी हैं...