पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रामा सेंटर में सुविधाओं की कमी, एक सप्ताह के भीतर इलाज के दौरान जिला अस्पताल में 7 लोगों की हुई मौत

ट्रामा सेंटर में सुविधाओं की कमी, एक सप्ताह के भीतर इलाज के दौरान जिला अस्पताल में 7 लोगों की हुई मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | आलीराजपुर

कहने को तो जिला मुख्यालय पर आपातकालीन स्थिति में लाए जाने वाले मरीजों के इलाज के लिए ट्रामा सेंटर कागजों में बना हुआ है। लेकिन हकीकत में यहां सिर्फ सामान्य ओपीडी संचालित की जा रही है। बीते एक सप्ताह में गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती हुए सात घायलों ने बेहतर उपचार नहीं मिलने के कारण दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि 27 नवंबर 2016 को जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने वादा किया थे कि ट्रामा सेंटर का लोकार्पण होने के बाद मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा और एक माह में सारी व्यवस्थाएं कर दी जाएगी। लेकिन डेढ़ साल से अधिक समय बीतने के बाद भी जिले में गंभीर रुप से घायल मरीज समय पर बेहतर उपचार नहीं मिलने से हर दिन दम तोड़ रहे हैं।

पुलिस के अनुसार बिजौरिया में 9 अप्रैल को मारपीट के दौरान गंभीर चोट आने के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती धुंधरिया पिता रामसिंह (40) की मौत हो गई। चांदपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। सालखेडा निवासी राजू पिता शंकर (27) 11 अप्रैल को वाहन दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। नानपुर पुलिस ने मर्ग कायम किया। बलदमुंग नि. राकेश पिता धनसिंह (28) 6 अप्रैल को वाहन दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जोबट पुलिस ने मर्ग कायम किया। 9 अप्रैल को पहाडवा नि. तेनसिंह पिता मोटला (70) ताड़ के पेड़ से गिरने पर घायल हो गया। जिसकी भी जिला अस्पताल में मौत हो गई। जोबट पुलिस ने मर्ग कायम किया। तो गांव गव्हाण नि. रमेश पिता अबरिया (25) 11 अप्रैल को वाहन दुर्घटना में घायल हुआ था जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम किया। गांव दीपा की चौकी नि. दशरी पिता कना (17) ने और अरठी नि. गुजली पति रजलिया (50) ने 13 अप्रैल को जहरीली दवा पी ली। जिनकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। दोनों मामलों में कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम किया।

चंद्रशेखर आजाद नगर में भी इलाज के अभाव में एक ने तोड़ दम

वहीं अमनकुंआ में हिम्मतसिंह पिता मेहताबसिंह (43) की बाइक को एक जीप चालक विक्रम ने टक्कर मार दी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...