किसानों के हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता: विधायक
अपनी कड़ी मेहनत और लगन से मप्र को कृषि के क्षेत्र में देश का सिरमौर बनाने वाले किसानों के हित की रक्षा हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। यह बात विधायक माधौसिंह डावर ने किसान सम्मान यात्रा के समापन पर कृषि उपज मंडी में किसानों से कही।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार निर्णय लेकर अमल कर रही है। हमारा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है इसीलिए कृषि का विकास और किसानों की बेहतरी को हमने सबसे ज्यादा महत्व दिया है। मंडी में किसानों को फसलों के कम दाम मिलने पर उसकी पूर्ति के लिए लागू की गई रबी की फसलों पर 2017-18 में चना, मसूर, सरसों और प्याज को भावांतर भुगतान योजना में शामिल किया।
लाइसेंसी गोदाम में भंडारण करने पर 4 माह तक के भंडारण का शुल्क का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा। किसानों के हित में पीएम ने गेहूं का समर्थन मूल्य 1,735 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया है। योजना अंतर्गत प्रोत्साहन राशि जोड़कर 2,000 प्रति क्विंटल किया गया। अगले वर्ष धान में भी 200 प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है।
वर्ष 2017 में जिस समर्थन मूल्य पर गेहूं और धान खरीदा था उसमें 200 रुपए प्रति क्विंटल जोड़कर किसानों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। विधायक ने कहा कि प्रोत्साहन राशि और अन्य दूसरी योजना से किसानों की हालत में और ज्यादा सुधार ला सके। प्राकृतिक आपदा से किसानों को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जाएगी। भाजपा सरकार किसानों के साथ में हैं।
आयोजन
किसान सम्मान यात्रा के समापन पर कृषि उपज मंडी में हुआ कार्यक्रम, माधौसिंह डावर व अतिथियों ने बताई शासन की योजनाएं
कृषि उपज मंडी में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक डावर व उपस्थित अन्य।
शराब और मिलावटी ताड़ी के सेवन से रहंे दूर : जिपं अध्यक्ष चौहान
जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान ने कहा कि किसानों के हित में कई योजनाएं संचालित हो रही है। जिसका किसानों द्वारा लाभ लिया जा रहा है। किसानों एवं मजदूरों के हित में असंगठित मजदूर कल्याण योजना शुरु हुई है जिसमें पंजीयन किया जा रहा है। हितग्राही ग्राम पंचायत और नगर पंचायतों में पंजीयन करवाएं। जिससे कई प्रकार के लाभ मिल पाएंगे। उन्होंने किसानों और बहनों को शराब एवं मिलावटी ताड़ी के सेवन से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम को मंडी अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव और संगठन मंत्री कमल नयन इंगले ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नरसिंह मौर्य, महामंत्री राकेश राठौड़, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी रशीदा शेख, संजय सोमानी, आदित्य जैन, नीलू ठाकुर, मुकेश राठौड़, ढोकल सिंह, मदन मंडलोई, नारायण चौहान, सरपंच, जनपद सदस्य किसान व महिलाएं उपस्थित थी। संचालन नगर परिषद उपाध्यक्ष संजय वाणी ने और आभार नरसिंह चौहान ने माना।