पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में दिया जागरूकता का संदेश

युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में दिया जागरूकता का संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोबनेर| कस्बे के युवाओं ने जरूरतमंद लोगों तक रक्त पहुंचाने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर जागरूक होने का संदेश दिया। युवाओं की टीम ने रक्तदान के लिए हर संभव प्रयास करते हुए जागरूकता फैलाने के साथ रक्तदान के फायदों की जानकारी दी। स्वैच्छिक रक्तदान में युवाओं की भागीदारी अच्छी रही तथा हर कोई इस सेवा के लिए तत्पर नजर आया। पार्षद मुकेश सोनी, सोनू कुमावत, यतिराज सिंह, पार्षद जगदीश चौधरी, मनोज सिंह ने शिविर को लेकर काफी प्रयास किए और रक्तदान को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा की। भूतिया धर्मशाला में सवेरे 10 से शाम 4 बजे तक जयपुर ब्लड बैंक की टीम द्वारा 103 यूनिट रक्त एकत्रित किया तथा रक्तदाताओं को फलाहार करवाया गया। युवाओं की टीम ने बताया कि आगामी शिविर को लेकर इस मुहिम में जोड़ा जाएगा।

खबरें और भी हैं...