भगवान परशुराम की जयंती आज
कस्बे सहित क्षेत्र में बुधवार को भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाएगी। रघुनाथ मंदिर में परशुराम जयंती ओमप्रकाश जोशी के मुख्य आतिथ्य व वार्डपंच अतुल गौत्तम की अध्यक्षता में मनाई जाएगी।
फुलेरा| जोबनेर रोड स्थित परशुराम भवन में प्रात: 8 बजे भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना, महाआरती, प्रसाद वितरण सहित अल्पाहार का कार्यक्रम होगा। विप्र महासभा के अध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्रा ने सभी समाज बंधुओं से प्रात: 11 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव में भाग लेने की अपील की।
मंडाभीमसिंह| मुख्य बाजार स्थित गंगामाता मंदिर में भगवान परशुराम जयंती को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। अध्यक्षता जुगल किशोर पारीक व गंगाराम सेवदा ने की। बैठक में बुधवार को परशुराम जयंती पर सुबह गंगामाता मंदिर से बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया।
गोविंदगढ़| विप्र समाज द्वारा गोविंददेव मंदिर में मनाई जाने वाली भगवान परशुराम की जयंती को लेकर तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। आयोजकों ने बताया कि कस्बे सहित आसपास के गांवों से विप्र समाज के लोग जयंती समारोह में भाग लेंगे। भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करके पूजा-अर्चना की जाएगी। अतिथियों का सम्मान किया जाएगा। प्रसादी वितरण और प्रवचन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
भैंसावा| कस्बे सहित आसपास के गांवों में ब्राहमण समाज की ओर से भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाएगी। संतोष गौड़ ने बताया कि परशुराम भगवान की पूजा अर्चना कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की जाएगी।
बाघावास| कस्बे सहित क्षेत्र में परशुराम जयंती मनाई जाएगी। जूनसिया गांव के सालिगराम मंदिर में प्रहलाद शर्मा व अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम का जयंती समारोह पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही समाज उत्थान पर चर्चा कर प्रसादी वितरित की जाएगी।
कलश यात्रा ओर शोभायात्रा निकलेगी
फागी| कस्बे के चारभुजा मन्दिर परिसर में छन्यात ब्राह्मण समाज के संरक्षक रामनारायण जोशी, अध्यक्ष किशन दाधीच एवं छन्यात युवा महासभा के अध्यक्ष महेश दाधीच के सानिध्य में संयुक्त तत्वावधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। युवा ब्राह्मण महासभा के प्रवक्ता मयंक जोशी ने बताया कि प्रात: 6 बजे कलश पूजन होगा। उसके बाद चारभुजा मन्दिर से बैण्ड बाजे के साथ कलश यात्रा व शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद समाज के युवा कार्यकर्ता अरूण शर्मा, अमन गौत्तम ने बताया कि महाआरती व गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। अरूण शर्मा ने बताया कि इसकी तैयारियों में युवा टीम जुटी हुई है। इसमें भामाशाहों ने दिल खोलकर सहयोग किया है।
नरैना|ब्रह्म समाज द्वारा प्रात: 9 बजे निवाई महंत की हवेली में समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। भगवान परशुराम की जयंती ब्रह्म समाज के सदस्य मुन्नालाल दगोलिया, अरविंद व्यास, रामप्रसाद वैष्णव, कैलाश शास्त्री के अनुसार प्रात: भगवान परशुराम की जयंती समारोह में पूजा पाठ, आरती, प्रसादी वितरण व सामजिक चर्चा का कार्यक्रम रखा गया है।