पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर जयंती आज, समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप

अंबेडकर जयंती आज, समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में शनिवार को संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 128वीं जयंति मनाई जाएगी। हिरनोदा में अंबेड़कर विचार मंच के तत्वावधान में जयंती मनाई जाएगी। ढींढा, रोजडी़, उगरियावास, झरना, केसरीसिंहपुरा, ढाणी बोराज, गुढा बेरसल में भी अम्बेडकर जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर कई कार्यक्रम होंगे। किशनगढ़-रेनवाल| शहर में नगरपालिका द्वारा अंबेड़कर भवन का भूमि पूजन व शिलान्यास शनिवार को होगा। अधिशाषी अधिकारी हरिनारायण यादव ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेड़कर जयंती के अवसर पर दोपहर 12.15 बजे भवन की भूमि पूजन विधायक निर्मल कुमावत व पालिकाध्यक्ष सुमन कुमावत करेंगे। करीब 50 लाख की लागत से हाईस्कूल के सामने नेहरू बाल वाटिका में उक्त भवन बनाया जाएगा।

सांभरलेक ग्रामीण| डॉ. भीमराव अंबेड़कर जयंती के मौके पर पालिका क्षेत्र के दरबार स्कूल के समीप स्थित अंबेड़कर परिसर में अंबेड़कर भवन का शिलान्यास विधायक निर्मल कुमावत करेंगे। पालिकाध्यक्ष विनोद कुमार सांभरिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे शिव वाटिका दरबार स्कूल रोड पर रखा गया है।

जोबनेर| मुख्यमंत्री के आदेशानुसार कस्बे में डॉ. भीमराव अम्बेड़कर जयन्ती के मौके पर अम्बेड़कर भवन का शिलान्यास किया जाएगा। ईओ मनीष सोनी ने बताया कि भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत द्वारा किया जाएगा।

भैंसावा| कस्बे सहित आसपास के गांवों में शनिवार को जगह जगह बाबा साहेब डॉ. बीआर अम्बेडकर की जयंती मनाई जाएगी। समाजसेवी दीपक चौहान ने बताया कि उनकी जीवनी पर प्रकाश डालकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

बाघावास में होगा रक्तदान व चिकित्सा शिविर

बाघावास|
कस्बे के पास डूंगरी खुर्द गांव के रैगर मोहल्ले के सामुदायिक भवन में शनिवार को बाबा साहेब अम्बेड़कर की जयंती पर डॉ. भीमराव अम्बेड़कर जन सेवा समिति के तत्वावधान में द्वितीय रक्तदान व चिकित्सा शिविर होगा। अध्यक्ष विनोद कुमार देवत ने बताया कि मुख्य अतिथि फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत, सांभरलेक प्रधान बबली कंवर, जिला परिषद सदस्य शंकरलाल नारनोलिया, सांगानेर प्रधान कैलाश कुमावत, सुमित्रा डबरिया, पंकज मीणा, किसान नेता बनवारी कुडी़, रैगर महासभा के प्रदेशाध्यश डॉ. एसके मोहनपुरिया, महासचिव जगदीश सोनवाल, प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार तोणगरिया, रामसिंह नुवाल, सरपंच गीता देवी यादव, नीरु मीणा, भंवरलाल ओला, मूलचंद रैगर होंगे।

खबरें और भी हैं...