पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टैगोर स्कूल में प्रतिभा खोज परीक्षा में उमड़ा विद्यार्थियों का सैलाब

टैगोर स्कूल में प्रतिभा खोज परीक्षा में उमड़ा विद्यार्थियों का सैलाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रथम को टैबलेट सहित अन्य उपहार देकर सम्मान

जोबनेर| जोबनेर नगरी में शिक्षा क्षेत्र में एक नया आयाम देने के साथ सैकडो़ं प्रतिभओं को मंजिल तक पहुंचाने में योगदान करने वाली टैगोर विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल में एकबार फिर आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा के प्रथम फेज में सैकडों की संख्या में प्रतियोगी परीक्षा देने पहुंचे। 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। टैगोर स्कूल में अलग से भवन में फाउण्डेशन कक्षाएं लगाकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाई जा रही है। भवन में 11वीं व 12वीं कक्षा के साथ आईटीआई, जेईई, एनडीए, एयर फोर्स, नेवी व मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने व क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। निदेशक गगन चौधरी ने मोटीवेशन सेमिनार में प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के युग में जो विद्यार्थी अपने लक्ष्य के साथ अपने हौंसले को बनाए रख कार्य करेगा उसे ही सफलता मिलेगी। मोटीवेशन करते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने के टीप्स देकर प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाली प्रतिभाशाली छात्र कालख निवासी विकास पुत्र मदन ताकर को टेबलेट देकर सम्मान किया गया। साथ ही प्रथम 10 में स्थान पाने वाली प्रतिभाएं सुरेन्द्र जांगु, सलोनी सोनी, राहुल तेतरवाल, आयुष अग्रवाल, दिनेश सूण्डा, राजकुमार चौधरी, रोहित कुमावत, मुकेश चौधरी, समीर यादव, संदीप यादव को हाथ घडी देकर सम्मान किया गया। वरिष्ठ व्याख्याता विष्णु शर्मा, बलवीर सूण्डा, जयपाल रणवा, नरेन्द्र सिंह, विनोद उज्जेनिया, रमेश कुमावत, जीवणमल नेटवाल, ओमप्रकाश्, गोविन्द राम कुमावत ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। निदेशक गगन चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता परीक्षा का द्वितीय फेज 29 अप्रैल को टैगोर स्कूल में अयोजित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...