पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उद्योग मंत्री राजपाल सिंह ग्रामीणों से हुए रूबरू

उद्योग मंत्री राजपाल सिंह ग्रामीणों से हुए रूबरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालवाड़. ग्रामीणों से रूबरू होते हुए उद्योग मंत्री राजपाल सिंह।

भास्कर न्यूज | कालवाड़

कस्बे में उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने जोबनेर के डेरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गांव में भाजपा पदाधिकारियों व ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्या से अवगत हुए। एडवाेकेट महावीर सिंह किशनावत ने बताया कि इस दौरान ग्राम पचार निवासी दिनेश जांगिड़ की सड़क हादसे में मौत हो जाने के बाद उनके परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया और ढाढस बंधवाया।

इसके बाद कालवाड़ गांव जयपुर नागौर कुचामन हाइवे स्थित कालवाड़ बाग परिसर में ग्रामीणों से रूबरू हुए। परमवीर सिंह, कमल सिंह राठौड़, धर्मवीर सिंह, मंगल चौधरी, विनोद जाट, रामस्वरूप चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...