पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोर डूंगरी के पास दो कारों की भिड़ंत, एक की मौत,10 घायल

मोर डूंगरी के पास दो कारों की भिड़ंत, एक की मौत,10 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | हिरनोदा/बोराज

भंदे बालाजी उगरियावास सड़क मार्ग पर शनिवार को मोर डूंगरी के पास स्विफ्ट कार व क्वालिस कार के आमने-सामने की भिड़ंत होने से एक जने की मौके पर ही मौत हो गई तथा दोनों गाडियों में सवार करीब 10 जने घायल हो गए। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना भंदे बालाजी पुलिस चौकी व 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने पर फुलेरा व बिचून से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी बगरू अस्पताल में जोबनेर थाना प्रभारी अनिल सिंह तंवर, भंदे बालाजी पुलिस चौकी प्रभारी कालूराम यादव मय जाब्ता मौके पर पहुंचकर घायलों को भर्ती करवाया। थाना प्रभारी अनिल सिंह तंवर ने बताया कि भंदे बालाजी उगरियावास सड़क मार्ग स्थित मोर डूंगरी के पास स्विफ्ट कार व क्वालिस कार में आमने-सामने की भिड़ंत होने से स्विफ्ट कार चालक मोहनलाल गुर्जर (54) पुत्र देवाराम गुर्जर निवासी दहमी कला बगरू की मौके पर ही मौत हो गई तथा कार में सवार सुरज्ञान देवी प|ी स्व. हनुमान गुर्जर निवासी कोच्या की ढाणी सांभर गंभीर घायल हो गई। घटना में क्वालिस कार चालक रामनारायण पुत्र गणेश निवासी भंदे बालाजी व अन्य आठ-दस लोगों के मामूली चोटें आई है। पुलिस ने घायलों को बगरू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहां से गंभीर घायल सुरज्ञान देवी को इलाज के लिए जयपुर एसएमएस अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। पुलिस ने मृतक मोहनलाल का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार कार चालक मोहनलाल गुर्जर अपनी महिला रिश्तेदार की पुत्री के रिश्ते के लिए सांगानेर जा रहे थे। वही क्वालिस गाड़ी में सवार लोग उगरियावास स्थित रैबारियों की ढाणी से अन्यत्र अपने रिश्तेदार की मौत होने पर बैठने के लिए जा रहे थे।

दर्शनार्थियों ने घायलों को संभाला

सड़क हादसा होने पर राहगीरों ने तुरंत पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी तथा भंदे बालाजी जा रहे दर्शनार्थियों ने घायलों को संभाला। घटना में कार चालक मोहनलाल गुर्जर व महिला को बाहर निकालकर राहगीरों ने बचाने की कोशिश भी की।

हिरनोदा. भंदे बालाजी सड़क मार्ग पर स्वीफ्ट कार व क्वालिस गाड़ी में आमने-सामने भिडंत होने से क्षतिग्रस्त हुई कार।

खबरें और भी हैं...