- Hindi News
- National
- अवानियां : शिविर में उमड़े ग्रामीण, सांसद बोहरा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
अवानियां : शिविर में उमड़े ग्रामीण, सांसद बोहरा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
भास्कर न्यूज | बगरू ग्रामीण
सांगानेर उपखंड क्षेत्र के राजस्व लोक अदालत एवं न्याय आपके द्वार शिविर ग्राम अवानियां में बुधवार को एसडीएम जगत राजेश्वर की देखरेख में हुआ। अध्यक्षता अवानियां सरपंच मदन निठारवाल ने की। पंचायत अवानियां के राजस्व मामलों का निस्तारण किया गया। नायब तहसीलदार अवनी गोदारा ने बताया कि शिविर में 27 नामांतरण, 4 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण, 2 लोगों का नाम खाद्य सुरक्षा में जोड़ा गया, 31 परिवारों को उज्ज्वला योजना, 3 नई पेंशन एवं दो पालनहार स्वीकृत, 4 आधार नामांकन एवं भामाशाह कार्ड का वितरण, 38 विद्युत आपूर्ति बिल मीटर व ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याओं को निस्तारण, पशुपालन विभाग द्वारा 163 पशुओं को पशुधन निशुल्क आरोग्य योजना से लाभांवित तथा श्रम विभाग द्वारा 24 श्रमिकों का पंजीयन किया गया।
जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा व संसदीय सचिव कैलाश वर्मा को ग्रामीणों ने कई माह से पेंशन, चिमनपुरा से नारायण धाम जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क, बिजली कटौती आदि की शिकायत की। सांसद बोहरा ने ग्रामीणों की समस्या का संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। सांगानेर प्रधान कैलाश कुमावत, विकास अधिकारी रिंकू मीणा, भाजपा देहात पश्चिम अध्यक्ष हनुमान सहाय ककरालिया, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू चौधरी, जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी महासचिव ललित किशोर गोलाड़ा सहित 12 विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
27 नामांतरण, 4 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण, 2 लोगों का नाम खाद्य सुरक्षा में जोड़ा, 31 परिवारों को उज्ज्वला योजना का लाभ
गैस कनेक्शन का वितरण
बगरू ग्रामीण. उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन का वितरण करते सांसद व अन्य।
पूनाना के शिविर में बिजली के 25 व पानी के 11 मामले हाथोहाथ निपटाए
भास्कर न्यूज | जाहोता
ग्राम पंचायत पूनाना के अटल सेवा केंद्र में बुधवार को राज्य सरकार योजना अन्तर्गत न्याय आपके द्वार राजस्व शिविर आयोजित हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा पूर्व महामंत्री सतीश पूनिया ने कहा कि सरकार की नित नई योजनाएं आती रहती है। ऐसी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आमजन को आगे आना चाहिए। सरकारी योजनाएं जनहित के लिए ही बनती है। इस दौरान सतीश पूनिया ने शिविर स्थल में ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनकर अधिकारियों के समक्ष समस्याओं का निस्तारण करवाया। पूनिया ने शिविर स्थल पर उपस्थित 15 विभागों के अधिकारियाें व कर्मचारियों से शिविर में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। शिविर में बिजली निगम के 25 मामले, आईसीसी बैंक द्वारा पेंशन के 15 मामले, जीवन सुरक्षा बीमा के 45 व जलदाय विभाग के 11 मामलों को मौके पर ही सुलझाने के साथ चिकित्सा विभाग द्वारा 330 मरिजाें की जांच कर आयुर्वेद द्वारा 55 मरिजों व पशु चिकित्सालय द्वारा 350 पशुओं का पंजीयन करने के साथ 29 भामाशाह कार्ड वितरण किए गए। एसउीएम बलदेव धोजक, आमेर तहसीलदार सुमन चौधरी, जालसू विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह राठौड़, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शर्मा, लोकेश जोशी, सुंदरलाल मीणा, राजकुमार शर्मा, देवराज सिंह आदि मौजूद थे।
दौरा : जोरपुरा-जोबनेर में शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
जोबनेर | पंचायत जोरपुरा-जोबनेर में बुधवार को न्याय आपके द्वार शिविर हुआ। सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे और विभाग द्वारा संचालित कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन ने औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन के पहुंचते ही भीड़ लग गई। कलेक्टर महाजन ने हर विभाग की डेस्क पर जाकर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी से प्रगति रिपोर्ट ली तथा कर्मचारियों को संबंधित कार्य के बारे में दिशा निर्देश भी दिए। कलेक्टर महाजन ने श्रम विभाग व बिजली निगम को चल रही पेडेन्सी को लेकर कार्य में तेजी लाने तथा लोगों को यथासंभव सहयोग करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग द्वारा फार्म पोण्ड के 2, फव्वारा पत्रावली एक, कृषि यंत्र पत्रावली दो व मृदा स्वास्थ्य कार्ड 61 कार्ड वितरण किए तथा सहायक कृषि अधिकारी कन्हैयालाल, कृषि पर्यवेक्षक मालुसिंह मनोहर व संगीता बागडी़ ने कृषि अनुदान के तहत हीरालाल अहिर को 35 हजार 7 सौ रूपए व प्रेम देवी अहीर को 19 हजार 2 सौ रुपए का चैक प्रदान किया। शिविर में 27 नामान्तरण, 4 तकास्मा, 33 तरमीम, 4 खाता दुरूस्तीकरण, 29 विभिन्न नकल जारी की गई। इस मौके पर सरपंच सीता दीवान, एसडीएम सांभर प्रभूदयाल शर्मा, तहसीलदार दयाल सिंह सहित हल्का गिरदावर भींवाराम, सेक्रेट्री सतवीरसिंह चौधरी, कार्यकर्ता गिरधारीलाल कुमावत, गजेन्द्र यादव उपस्थित थे।