- Hindi News
- National
- ढींढा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग, 20 किमी तक पीएचसी ही नहीं
ढींढा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग, 20 किमी तक पीएचसी ही नहीं
राजकीय उपस्वास्थ्य केंद्र ढींढा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवतपुरा को माध्यमिक में क्रमोन्नत की मांग को लेकर सोमवार को ढींढा सरपंच अनिता वर्मा ने चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ व क्षेत्रीय विधायक एवं उद्याेगमंत्री राजपालसिंह शेखावत को ज्ञापन सौंपा। सरपंच ने बताया कि आसपास क्षेत्र में 20 किलोमीटर तक कोई चिकित्सा सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरी में जोबनेर, फुलेरा या बगरू के निजी अस्पतालों में महंगा इलाज करवाना पड़ता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुल जाता है तो आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को फायदा मिल सकता हैं। वतर्मान में उपस्वास्थ्य केंद्र में एक एएनएम कार्यरत है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भवन भी उपलब्ध है। इसी प्रकार ग्राम भगवतपुरा में माध्यमिक विद्यालय नहीं होने के कारण छात्र-छात्राआें को आठवीं पास करने के बाद आगे की पढा़ई छोड़नी पड़ती है या निजी स्कूलों में अन्यत्र अध्ययन के लिए जाना पड़ता है।