पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जोरपुरा आंगनबाड़ी केन्द्र में बांटी पुस्तकें

जोरपुरा आंगनबाड़ी केन्द्र में बांटी पुस्तकें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोबनेर| ग्राम पंचायत जोरपुरा-जोबनेर में स्वामी विवेकानंद युवा मण्डल माच्छरखानी अध्यक्ष गिरधारीलाल मामोडिया के नेतृत्व में शुक्रवार को आंगनबाड़ी केन्द्र जोरपुरा, माच्छरखानी, प्रतापपुरा में पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। अच्छा कार्य करने पर आगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजु शर्मा का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सरपंच सीता देवी ने बच्चों को पुस्तकें बांटी। गिरधारी लाल कुमावत ने आंगनबाड़ी केन्द्र पर आने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पंकज मामोडिया, कमल कुमावत, राजेश कुमावत, आगनबाड़ी सहायिका सुशीला कुमावत, गोपाल यादव, सुशीला जैन, सुनीता वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...