पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ड्योढ़ी मुंडवाड़ा पंचायतों में बीसलपुर जल परियोजना को नहीं मिल पा रही गति

ड्योढ़ी-मुंडवाड़ा पंचायतों में बीसलपुर जल परियोजना को नहीं मिल पा रही गति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जोबनेर ग्रामीण

पंचायत ड्योढ़ी सहित मुंडवाड़ा पंचायतों में बीसलपुर जल परियोजना को गति नहीं मिल पा रही है। ड्योढ़ी में बीसलपुर लाइन व पीएसपी पाइंटो का कार्य अभी भी पूरा नहीं हुआ है। क्षेत्र में पाइप लाइन डालने का काम भी पूरा नहीं हो सका है।

नवम्बर में विधायक निर्मल कुमावत ने फरवरी मार्च तक इन गांवों में बीसलपुर पानी आने की बात कही थी, लेकिन योजना की इस कछुआ चाल से तो अभी योजना अधरझूल में है। वहीं इन गांवों में बनी पानी की टंकियां रती पड़ी हैं। अब वे जर्जर होने लगी हैं और इन गांवों की ढाणियों में तो पाइंट तक नहीं बने हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर टालमटोल कर रहे हैं।

सरपंच डिम्पल कंवर की अध्यक्षता में बीसलपुर पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से कोरम सहित ग्रामीणों ने आक्रोश दिखाया और योजना की अधरझूल स्थिति को सांसद व मंत्री तक बात पहुंचाने पर सहमति बनी। इधर मुंडवाड़ा क्षेत्र के डोडवाडियों के बास में भी पेयजल के लिए त्राहि त्राहि मची हुई है।

विभागीय अधिकारी सुनते नहीं

इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत करवा दिया, लेकिन पाइप नहीं आने का बहाना बनाकर योजना को और लेट किया जा रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों के पास निजी टैंकरों के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं है। मजबूरन महंगे दामों पर टैंकरों से जलापूर्ति करवानी पड़ रही है।-नारायणलाल शर्मा, उपाध्यक्ष बीसलपुर योजना कमेटी ड्योढ़ी

उच्च अधिकारियों को कई बार अवगत करवा दिया गया है, लेकिन आश्वासन ही मिला है, जल्द सुधार की उम्मीद है। -डिंपल कंवर, ड्योढ़ी सरपंच

जोबनेर ग्रामीण. रीती पड़ी बीसलपुर योजना के तहत बनी पेयजल टंकी।

खबरें और भी हैं...