पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाडि़यों ने दिखाया दबदबा

तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाडि़यों ने दिखाया दबदबा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाडि़यों ने दिखाया दबदबा

जोबनेर | कस्बे में चल रहे 20 दिवसीय तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर के दौरान रविवार को मिडिल स्कूल में एक दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में डेहरा के तीरंदाज गोविन्द खोकर प्रथम, भंवरलाल जाट द्वितीय व विशाल चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। शारीरिक शिक्षक सांवरमल कुमावत ने खिलाडियों को तीरंदाजी का प्रशिक्षण देते हुए खिलाडियों को प्रेरित किया। कहा, तीरंदाजी में आत्मविश्वास व एकाग्रता रखने वाला ही आगे बढ़ सकता है। हर खिलाडी़ को पूरे आत्मविश्वास के साथ तीरंदाजी को सीखना चाहिए। प्रतियोगिता में विजेताओं को समाज सेवी सोहनलाल कुमावत ने पुरस्कार देकर सम्मान किया। राष्ट्रीय स्तर पर कस्बे का नाम रोशन करने वाली नौ वर्षीय खुशी कुमावत भी प्रशिक्षण ले रही है।

खबरें और भी हैं...