पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोचक मुकाबले के साथ फाइनल मुकाबले में बूथ संख्या 155 जीता

रोचक मुकाबले के साथ फाइनल मुकाबले में बूथ संख्या 155 जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत सामोद के सोम्यावाली राणीवाल चौक में ग्रामीण युवा कल्याण संस्था चौमू के तत्वावधान में चौमू विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तरीय कबड्‌डी प्रतियोगिता के आठवें चरण की प्रतियोगिता आयोजित हुई। आठवें चरण मुकाबले में ग्राम पंचायत सामोद के बूथ संख्या 153, 154, 155, 156, 157, 158 के मध्य लीग मैच खेले गए। बूथ संख्या 155 ग्राम पंचायत सामोद की टीम विजेता बनी। विधायक शर्मा ने खेल के बीच में शानदार कमेन्ट्री कर खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया।

मुख्य अतिथि विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से गांवों में छिपी कई प्रतिभाओं को अपना हुनुर दिखाने का अवसर मिलता है तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ी का चयन होता है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को तराशना है तथा उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे पहुंचाने में हरसंभव मदद करना है। कबड्डी प्रतियोगिता में विधायक शर्मा द्वारा प्रत्येक टीम के सदस्यों को एक ड्रेस टीम कोड के रूप में दी गईं तथा उपविजेता टीम को सिल्वर मेडल एवं विजेता टीम को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में फल सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश गौरा सरपंच दिनेश चतुर्वेदी, बांसा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, महेश यादव, ज्योति फाउंडेशन सीईओ हिम्मत सिंह राजावत, कार्यक्रम संयोजक कैलाश चौधरी, अवधेश शर्मा, खान बहादुर, राहुल शर्मा, अशोक योगी, सुरेश मल्होत्रा, रामसिंह गौरा, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

विद्यार्थी टीम बनी विजेता

राजावास | जयपुर चौमू राजमार्ग स्थित एक निजी स्कूल में विद्यार्थी और शिक्षकों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। मैच संयोजक दीपक पुरोहित ने बताया कि विद्यार्थियों ने पहले टॉस जीतकर उद्घाटन मैच खेलते हुए 113 रन का लक्ष्य शिक्षकों के सामने रखा। इसमें शिक्षक टीम मात्र 87 रन पर सिमट गई। इससे विद्यार्थी टीम को 26 रनों से विजेता घोषित कर दिया गया। इसके बाद विजेता विद्यार्थी टीम के सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

सामोद. ग्राम सामोद में कबड्‌डी़ खिलाडियों के साथ विधायक रामलाल शर्मा।

उद्घाटन मैच में जयपुर ने नाथूसर को हराया

भास्कर न्यूज | गोविंदगढ़

ग्राम मूंडरु में जय हो क्रिकेट प्रतियोगिता छात्रनेता संजय चौधरी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। उद्घाटन मैच जयपुर क्लब व नाथूसर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें जयपुर की टीम ने नाथूसर काे 65 रन से हराया। छात्रनेता संजय चौधरी ने कहा कि खेलों से युवाओं में संगठन व एकता की भावना का विकास होता है। ऐसे मेें हमें क्रिकेट के साथ ही अन्य खेलों में भी ध्यान देना चाहिए। सायर यादव सिंगोद ने कहा कि गांवों से खेलों में आगे आने वाले युवा ही भविष्य में राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम पहराते है। इमरान चौहान, भरतसिंह, लाखन सिंह, राजू मौजूद थे।

जोबनेर. तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना लगाते हुए खिलाडी़।

खबरें और भी हैं...