सामाजिक समरसता पर व्याख्यानमाला व सम्मान समारोह आज
सामाजिक समरसता पर व्याख्यानमाला व सम्मान समारोह आज
जोधपुर | सुंदरसिंह भंडारी के 98वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रविवार को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज सभागार में व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। सुंदरसिंह भंडारी चेरिटेबल ट्रस्ट उदयपुर की आेर से राष्ट्रीय विकास में सामाजिक समरसता विषय पर होने वाली व्याख्यानमाला के मुख्य वक्ता आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक नंदलाल बाबा होंगे। अध्यक्षता गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया करेंगे। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा देने वाले विशिष्टजनों का ट्रस्ट की आेर से सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक प्रसन्नचंद मेहता ने बताया कि ट्रस्ट की आेर से इस वर्ष भी सुंदरसिंह भंडारी के जन्मदिन पर कई कार्यक्रम होंगे। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के मुख्य अातिथ्य में होने वाले इस सम्मान समारोह में जोधपुर के माणकचंद संचेती (मरणोपरांत) आैर स्नेहा जैन, जयपुर के श्रीकृष्ण गोपाल शर्मा, उदयपुर से डॉ. रेणु खमेसरा, बांसवाड़ा के महंत रामस्वरूप व झुंझुनूं के अजयपाल शेखावत को सम्मानित किया जाएगा।