स्पोर्ट्स से संबंधित समाचार इस ईमेल पर भेजें-
ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रतियोगिताएं 25 अप्रैल से
जोधपुर| श्री परमेश्वर महादेव मंदिर ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रतियोगिताएं 25 अप्रैल से श्रमिकपुरा मसूरिया खेल मैदान पर आयोजित होगी । आयोजन सचिव रविंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि इन खेलकूद में क्रिकेट,एथलेटिक्स, कबड्डी, रस्साकशी और अन्य स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1100 और उप विजेता टीम को 500 इनामी राशि दी जाएगी।
मुस्लिम ओपन बैडमिंटन आज
जोधपुर| राजस्थान ओपन मुस्लिम बैडमिंटन प्रतियोगिता रविवार को यहां आयोजित की जाएगी। इसमें जूनियर एकल, सीनियर युगल एवं मिश्रित युगल के मैच खेले जाएंगे । समापन समारोह में बैडमिंटन खिलाड़ी रियान अली, अली शान बेगम, संस्कार सारस्वत, कल्पना यादव एवं राखी को सम्मानित भी किया जाएगा। आयाेजन सचिव महबूब अली ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए किया जा रहा है। समाज के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया हैं एवं कई नई प्रतिभाएं भी सामने आ रही है।
स्पोर्ट्स से संबंधित समाचार इस ईमेल पर भेजें-
editorsportsbhaskar@gmail.com