खेल अकादमियों के लिए चयन स्पर्धा मई में
जोधपुर| राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से संचालित खेल अकादमियों की चयन स्पर्धा एक से 15 मई तक सवाई मान सिंह स्टेडियम जयपुर में आयोजित की जाएगी। खेल अधिकारी गोविंद सिंह परिहार ने बताया कि इसमें बालक वर्ग में न्यूनतम 13 वर्ष और अधिकतम 16 वर्ष आयु रखी गई है। बालिका वर्ग में न्यूनतम 13 वर्ष और अधिकतम 17 वर्ष आयु रखी गई है। बास्केटबॉल में बालक सीनियर वर्ग में न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 20 वर्ष होनी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि खेल आदमियों में विधमान प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों के लिए अधिकतम आयु सीमा उनके परिणाम के आधार पर 19 वर्ष होगी । बास्केटबॉल सीनियर वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष रखी गई है । राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पिछले 3 साल लगातार पदक प्राप्त खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी ।खिलाड़ी राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। इच्छुक खिलाड़ी क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र जोधपुर कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
चयन स्पर्धा की तिथियां
1 एवं 2 मई को वालीबॉल बालक एवं बालिका वर्ग। 2 व 3 मई को तीरंदाजी बालक व बालिका वर्ग । 3 व 4 मई को साइकिलिंग बालक वर्ग। 3 व 4 मई को हैंडबॉल बालिका वर्ग। 4 व 5 मई को हॉकी बालक एवं बालिका वर्ग। 5 व 6 मई को एथलेटिक्स बालक एवं बालिका वर्ग। 5 व 6 मई को कुश्ती बालक वर्ग । 12 व 13 मई को बास्केटबॉल बालिका वर्ग एवं बालक वर्ग जूनियर एवं सीनियर वर्ग। 13 एवं 14 मई को कबड्डी बालक वर्ग। 14 एवं 15 मई को फुटबॉल बालक एवं बालिका वर्ग।