तीन चरणों में तरणताल में तैराकी में स्टूडेंट्स ले रहे भाग
जोधपुर| क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान में चल रही तीन चरणों में तरणताल में तैराकी सुबह और शाम को आयोजित हो रही है। इसमें स्विमिंग कोच सुरेन्द्र सोनी प्रशिक्षण दे रहें हैं उनके साथ शेर सिंह, महेन्द्र गिरी, निर्मला बंग, इन्द्र भाटी व स्नेहदीप टाक, कुलदीप सिंह सहयोग कर रहे हैं। इससे शहर के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रशिक्षण व गुर सिख रहे हैं। जिनमें करीब 55 महिलाएं व 175 स्टूडेंट्स स्विमिंग कर रहे हैं।