उन्नाव-कठुआ व सूरत में दुष्कर्म की घटनाओं से जोधपुर के युवाओं में आक्रोश
जोधपुर| कठुआ में बच्ची से और उन्नाव में युवती से दुष्कर्म और उसके पिता की हत्या और सूरत में बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद जोधपुर में युवाओं का गुस्सा सड़कों पर उतरा। ग्रेट इंडिया हेल्प इंडिया के तत्वावधान में युवा हाथ में बैनर लेकर सड़कों पर उतरे और पीड़िताओं को इंसाफ की मांग की। कैंडल मार्च व प्रदर्शन किए। स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया, एसएफआई और आम आदमी जागरूक मंच की ओर से प्रदर्शन कर पीड़िताओं को इंसाफ की मांग की गई।
स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया
ग्रेट इंडिया हेल्प इंडिया
एसएफआई
कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि, पीड़िताओं को इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरे युवा