पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उपायुक्त मीणा ने सूरसागर जोन का पदभार संभाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर। आरएमएस नारायणलाल मीणा ने सोमवार को सूरसागर जोन के उपायुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया। वे 24 साल बाद निगम में उपायुक्त के पद पर लौटे हैं। इसके पहले वे वर्ष 1985 से 1994 तक नगर परिषद में राजस्व निरीक्षक का पद संभाल चुके हैं। तब निगम द्वारा चुंगी वसूली जाती थी, जो निगम का सबसे बड़ा कमाई का जरिया थी, लेकिन अब निगम के पास खुद की कमाई के जरिए सीमित हो गए हैं। मीणा ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि लोगों के छोटे-मोटे कार्य को प्राथमिकता से निपटाएंगे। साथ ही लंबित पत्रावलियों का निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी।

कार्यमुक्त होने के बाद पेंडिंग पत्रावलियां निपटाते रहे सिसोदिया

अपनी कार्यशैली से उपायुक्त जैसा पद खो चुके राजस्व (चतुर्थ) अधिकारी स्वरूपसिंह सिसोदिया सोमवार को किशनगढ़ नगरपालिका से आए मीणा को पदभार संभालने के बाद लंबित पत्रावलियों को निपटाते देखे गए। पत्रावलियों को अटकाने की प्रवृति के कारण ही उन्हें उपायुक्त (सूरसागर) जैसे पद हटाया गया। उनकी इसी कार्यशैली से महापौर व आयुक्त नाराज चल रहे थे। अब वे निगम में राजस्व अधिकारी का कामकाज देखेंगे।

खबरें और भी हैं...