पूर्व सीएम गहलोत के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर 3 मई को
पूर्व सीएम और एआईसीसी के महासचिव (संगठन) अशोक गहलोत का जन्मदिन 3 मई को बनाड़ रोड स्थित पिलार बालाजी प्रांगण में मनाया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार शाम 5 बजे बैठक आयोजित होगी, जिसमें 3 मई को रक्तदान शिविर के आयोजन करने का निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा और कार्यक्रम भी होंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्रसिंह सोलंकी, हीराराम मुंडेल, राजेश गहलोत, आईदानराम सारण, सरपंच गोपाराम, नेनाराम गुर्जर, शेराराम सारण, बाबूलाल एलावत, वीरेंद्र चौधरी, नरेश, प्रेम गहलोत, कार्यक्रम संयोजक सोहनराम कल्ला, प्रदीप मेघवाल, मुन्नीलाल, सुनील भी भाग लेंगे