पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने आए फैन्स ने खेले डार्ट गेम और फास्टेस्ट बॉलर

बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने आए फैन्स ने खेले डार्ट गेम और फास्टेस्ट बॉलर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| इन दिनों आईपीएल फीवर जोरों पर है। इस बार राजस्थान रॉयल्स के लौटने के कारण उम्मीद बंधी थी कि बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में आईपीएल के मैच हो सकते हैं लेकिन यह उम्मीद पूरी नहीं हुई। हालांकि बीसीसीआई ने जोधपुर के क्रिकेट फैन्स के लिए फैन पार्क बनाते हुए इस वीकेंड पहली बार बड़ी स्क्रीन पर मैच दिखाने का फैसला लिया। जयपुर में शनिवार शाम राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच हो रहा था और जोधपुर के महावीर कॉम्पलैक्स में 36x16 फीट की मेगा स्क्रीन और 3डी साउंड के साथ इस मैच का लाइव टेलिकास्ट चल रहा था। फैन्स तो तीन बजे से ही यहां पहुंचना शुरू हो गए थे। फैन्स को एंटरटेन करने के लिए यहां गेम जोन भी बनाए गए थे। बच्चों के लिए जंपिंग गेम भी थे ताकि बच्चे मैच देख रहे पैरेंट्स को डिस्टर्ब न करें। मैच शुरू होने से पहले और ब्रेक के दौरान क्रिकेट रूले, डार्ट गेम, फेस पेंटिंग, फास्टेस्ट बॉलर गेम खेलने के लिए लाइनें लग गईं। ज्यादातर स्टूडेंट्स फास्टेस्ट बॉलर में लेफ्ट व राइड हैंड से बॉल तेजी से फैंक रहे थे तो छोटे बच्चे फेस पेंटिंग कराने में बिजी दिखे। डार्ट गेम के लिए लाइनें लगी थीं।

खबरें और भी हैं...