पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

5 सब्जेक्ट के साथ पढ़ेंगे एक वोकेशनल कोर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पढ़ाई और जीवन की रियल सिचुएशन के बीच कैसे सामंजस्य बैठाया जाए, इन स्किल्स को समझने के लिए स्टूडेंट्स वोकेशनल कोर्स का सहारा लेंगे। इसके लिए उन्हें सीबीएसई संबद्धता प्राप्त स्कूलों में रियल सिचुएशन को समझने के लिए टास्क दिए जाएंगे। साथ ही स्टूडेंट्स को इन सिचुएशन की पहचान और उनके सॉल्यूशन के बारे में रिपोर्ट भी सबमिट करनी होगी। हाल ही में सीबीएसई की ओर से नए एकेडमिक सेशन में वोकेशनल कोर्स की शुरुआत की जा रही है। इसमें सेकंडरी लेवल पर 15 एवं सीनियर सेकंडरी लेवल पर कुल 40 वोकेशनल कोर्स स्टूडेंट्स को ऑफर किए जाएंगे। ये कोर्स शहर के सभी सीबीएसई स्कूलों में शुरू होंगे।

30 जून से पहले करना होगा ऑनलाइन आवेदन: सीबीएसई के इन वोकेशनल कोर्स को जो भी स्कूल नए शिक्षण सत्र से शुरू करना चाहते हैं, उन्हें सीबीएसई के पोर्टल पर 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इन कोर्स को शुरू करने के लिए सीबीएसई की ओर से प्रक्रिया शुरू की जा सके।

10वीं-12वीं के लिए अलग-अलग कोर्स

सेकंडरी लेवल पर स्टूडेंट्स को पांच एकेडमिक सब्जेक्ट के साथ एक वोकेशनल सब्जेक्ट एडीशनल पढ़ना पड़ेगा। यदि स्टूडेंट साइंस, मैथ्स एवं सोशल साइंस इन तीन इलेक्टिव सब्जेक्ट में से किसी एक सब्जेक्ट में फेल होता है तो वे अपने वोकेशनल सब्जेक्ट से उस सब्जेक्ट को रिप्लेस कर सकते हैं। क्लास 10 का रिजल्ट इन पांच सब्जेक्ट में कम्प्यूटेड बेस्ड होगा। यदि कोई स्टूडेंट्स इस फेल सब्जेक्ट में दोबारा से अपीयर होना चाहता है, तो उसे इस सब्जेक्ट के साथ कंपार्टमेंट एक्जाम भी देना होगा।
खबरें और भी हैं...