पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उम्मेद क्लब के पदाधिकारियों का अभिनंदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | सिंधी समाज के विभिन्न संगठनों की ओर से एक निजी होटल में आयोजित समारोह में उम्मेद क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। सिंधी गुरु संगत दरबार के अध्यक्ष मुरली गंगवानी के निर्देशन में प्रथम उपाध्यक्ष खुशाल अयानी, द्वितीय उपाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष मोतीचंद जैन व कार्यकारिणी सदस्य पृथ्वीसिंह भाटी, राहुल भंडारी, रवि जैन, महेंद्र पुरोहित, प्रेम जैन, रमेश गांधी, अनिलेश मेहता शांतिलाल परिहार, पूर्व सदस्य गिरीश चंदानी का माल्यार्पण व साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। समारोह में सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष राम तोलानी, महासचिव लक्ष्मण खेतानी, प्रभु ठारवानी, मदनकुमार आईदासानी, नरेंद्र बुधवानी, गोपी जनवानी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। समाजसेवी भरत कानूंगो, हरीश तलवार व सुनील तलवार ने भी क्लब पदाधिकारियों का साफा पहनाकर सम्मान किया। संचालन अशोक मूलचंदानी ने किया। समारोह में मुकेश के पुराने नगमों पर आधारित संगीतमय संध्या का आयोजन भी किया गया।

खबरें और भी हैं...