व्यास का नागरिक अभिनंदन समारोह आज
जोधपुर | राजस्थान शिक्षा सेवा के अधिकारी अरविंद कुमार व्यास का नागरिक अभिनंदन समारोह 15 अप्रैल को होगा। शुक्रवार को इसके ब्रोशर का विमोचन स्वामी कृष्णानंद स्मृति सभागार में मिशन पर्यावरण एवं सामाजिक विकास एवं संरक्षण संस्थान व सिटीजंस सोसायटी फाॅर एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास थीं। संस्थान प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी शौकत अली लोहिया ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता सीएसई अध्यक्ष किशनगोपाल जोशी ने की। कार्यक्रम में समारोह संयोजक व सचिव डाॅ. मीना जांगिड़, निरंजना पंवार, श्यामगिरी गोस्वामी, राजेश व्यास, दीपिका सोनी, जगदीश पणिया, गुलाब कंवर, मुकेश पंवार, रामनारायण सोनी, राजेंद्र जोशी, मोहनदास वैष्णव, अनिल बोड़ा, गणपत सिंह जैतावत, सत्यनारायण, नरेश व्यास, महेंद्र पुरोहित, लुम्बाराम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।