पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तनाव से बचने के लिए योग-मेडिटेशन जरूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | अजय लीला विशिष्ट शिक्षक शिक्षण महाविद्यालय की ओर से मनोचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अहमदाबाद के मनो चिकित्सक डॉ. कलरव मिस्त्री ने कॉलेज के विद्यार्थियों को डिप्रेशन (तनाव) के कारण और निवारण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन शैली के दुष्प्रभावों के चलते आज का युवा वर्ग तनाव का शिकार होता जा रहा है। उन्होंने तनाव से मुक्त रहने के लिए योग और मेडिटेशन को जीवन में अपनाने की आवश्यकता जताई। शिविर में डॉ. संजय कुमावत भी विशेष रूप से मौजूद थे। कॉलेज के चंदनराज भंसाली ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन व्याख्याता पुष्पा धाणदिया ने किया।

खबरें और भी हैं...