पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ब्लड डोनेट कर भा’जी को दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | लाचू मेमोरियल कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में संस्थापक व स्वतंत्रता सेनानी स्व. मथुरादास माथुर भा’जी की 25वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर आयोजित शोकसभा में कॉलेज संचालन समिति के अध्यक्ष प्रवीण माथुर, उपाध्यक्ष सचिन माथुर, प्राचार्य प्रो. राजीव माथुर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, पूर्व विधायक भंवर बलई, आनंद पुरोहित, सुनील परिहार, प्रकाश छंगाणी, पवन मेहता, सुरेश व्यास, डॉ. अजय त्रिवेदी, सुयोग काबरा आदि ने मथुरादास माथुर को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आयोजित शिविर में कॉलेज के विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने रक्तदान किया।

खबरें और भी हैं...